चिट्टा बेचते दो आरोपी गिरफ्तार, 4.66 लाख की सामग्री जब्त

भिलाई। जामुल थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 24.45 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), तीन मोबाइल फोन और 3,200 रुपये नकद जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 4 लाख 66 हजार 800 रुपये बताई गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार, 27 नवंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि कुरूद स्थित रंगला पंजाब ढाबा, बस स्टैंड के पास दो व्यक्ति मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) की अवैध बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही जामुल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान ओंकार सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी खुर्सीपार तथा लुकेश कुमार सिंह, उम्र 29 वर्ष, निवासी कैम्प-1, भिलाई के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 24.45 ग्राम हेरोइन, तीन मोबाइल फोन और बिक्री की रकम 3,200 रुपये नकद बरामद की गई। पुलिस ने जब्त मादक पदार्थ, मोबाइल फोन और नकदी की कुल अनुमानित कीमत 4,66,800 रुपये बताई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना जामुल में अपराध क्रमांक 901/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(ख) एवं 27(क) में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 27 नवंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।
आरोपी का नाम
* ओंकार सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी सुभाष मार्केट, केएलसी जोन-2, खुर्सीपार, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)।
* लुकेश कुमार सिंह, उम्र 29 वर्ष, निवासी मौर्या कोचिंग के पास, 18 नंबर रोड, कैम्प-1, थाना वैशाली नगर, भिलाई, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)।