वृद्धाश्रम और सेवा संस्थान में किया फल वितरण

छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन दुर्ग जिला इकाई का गठन

वृद्धाश्रम और सेवा संस्थान में किया फल वितरण

भिलाई। छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन की जिला दुर्ग इकाई का गठन रविवार को भिलाई स्थित कॉफी हाउस में आयोजित बैठक में किया गया। बैठक राज्य अध्यक्ष आरती सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुई, जहां नव नियुक्त पदाधिकारियों का परिचय पत्र पहनाकर स्वागत किया गया और उन्हें संगठन की जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

जिला दुर्ग इकाई में योगेश कुमार सोनी को जिला अध्यक्ष और ललिता सिंह को महिला जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं जमील अहमद को महासचिव तथा सीमा तिवारी को महिला महासचिव की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा नूतन देशमुख और रेखा वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, एम. लोकेश, झब्बू राम साहू, संध्या सिंह एवं गजेंद्र चंद्राकर को उपाध्यक्ष बनाया गया। एन.के. उपाध्याय को जिला प्रभारी, महेश सोनी को सचिव, विनीता पंचाल को महिला सचिव तथा अनीमा सिंह को उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।

बैठक में बताया गया कि छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन एक गैर राजनीतिक संस्था है, जो समाज के अंतिम व्यक्ति से लेकर बेसहारा एवं मूक पशुओं की सेवा, सुरक्षा और संरक्षण के लिए कार्य करती है। संस्था सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण और जनहित के कार्यों के माध्यम से अपनी अलग पहचान बना चुकी है। संगठन के राज्य अध्यक्ष प्रकाश सिंह, राज्य अध्यक्षा आरती सिंह तथा संरक्षक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेशा चौबे हैं।

एसएसपी विजय अग्रवाल से की मुलाकात

जिला टीम के गठन के बाद पदाधिकारियों ने राज्य अध्यक्षा आरती सिंह के नेतृत्व में दुर्ग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान व्यक्त किया गया। फाउंडेशन की ओर से पुलिस प्रशासन को आश्वस्त किया गया कि जनहित और सुरक्षा से जुड़े अभियानों में संगठन हर संभव सहयोग करेगा।

वृद्धाश्रम और सेवा संस्थान में किया फल वितरण

फाउंडेशन की जिला दुर्ग टीम ने सेक्टर-3 स्थित फील परमार्थम फाउंडेशन तथा सेक्टर-2 स्थित आस्था वृद्धाश्रम पहुंचकर सेवा कार्य भी किए। पदाधिकारियों ने वृद्धजनों को फल वितरित किए, भोजन परोसा और उनका हालचाल जाना। संगठन के सदस्यों ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी जरूरतमंद, असहाय और बुजुर्ग लोगों की सहायता के लिए निरंतर सेवा कार्य जारी रखे जाएंगे।कार्यक्रम में राज्य अध्यक्षा आरती सिंह, कोषाध्यक्ष ऋचा बजाज, किरण सिंह, जिला अध्यक्ष योगेश सोनी, महिला अध्यक्ष ललिता सिंह, महासचिव जमील अहमद, सीमा तिवारी, रेखा वर्मा, अनीमा सिंह, एम. लोकेश, झब्बू राम साहू, संध्या सिंह, महेश सोनी, विकास गायकवाड़ सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।