सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दोपहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दोपहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। दुर्ग पुलिस के सुपेला थाना क्षेत्र में दोपहिया वाहन चोरी करने वाले संगठित गिरोह का खुलासा किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों और एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की निशानदेही पर कुल 6 चोरी के वाहन बरामद किए गए हैं, जिनमें 5 स्प्लेण्डर मोटरसाइकिल और 1 एक्टिवा शामिल है। सभी वाहनों को जप्त कर लिया गया है।

मामले की शुरुआत तब हुई जब मदर टेरेसा नगर कैम्प-01 निवासी सुखदेव पाण्डेय ने 1 जनवरी 2026 को सुपेला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर 2025 को नेहरू नगर अटल प्रतिमा के पास से उनकी स्प्लेण्डर मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी।

जांच के दौरान 24 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लक्ष्मी नगर सुपेला क्षेत्र से संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अलग-अलग स्थानों से संगठित तरीके से वाहन चोरी करना स्वीकार किया। इसके बाद उनकी निशानदेही पर भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के गौठान क्षेत्र से झाड़ियों में छिपाकर रखे गए चोरी के वाहन बरामद किए गए।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) और 112(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। मामले में अन्य चोरी की घटनाओं को लेकर भी जांच जारी है।

आरोपी का नाम :

1. हर्ष साहू

2. गजानंद यादव

3. देवेन्द्र यादव

4. अजय पटेल

5. 01 विधि से संघर्षरत बालक

जप्त सामग्री :

1. स्प्लेण्डर मोटर सायकल क्रमांक CG-07-CL-4739

2. स्प्लेण्डर मोटर सायकल क्रमांक CG-04-PX-6739

3. स्प्लेण्डर मोटर सायकल क्रमांक CG-07-PD-6279

4. 02 नग बिना नंबर स्प्लेण्डर मोटर सायकल

5. एक्टिवा वाहन क्रमांक CG-07-BA-4047

कुल 06 चोरी के वाहन जप्त।