दुर्ग में रिटायर्ड पटवारी कमलेश राजपूत के घर ED की छापेमारी

दुर्ग। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने मंगलवार सुबह दुर्ग में सेवानिवृत्त पटवारी कमलेश सिंह राजपूत के सिकोलाभाठा स्थित निवास पर छापेमारी की। सुबह दो वाहनों से पहुंची ED की टीम घर के भीतर दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच कर रही है। कार्रवाई किस मामले से जुड़ी है, इसे लेकर फिलहाल ED की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
राजस्व से जुड़े मामले की जांच की चर्चा
सूत्रों के मुताबिक ED की कार्रवाई राजस्व से जुड़े किसी मामले की जांच का हिस्सा हो सकती है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच पूरी होने और ED की ओर से अधिकृत जानकारी सामने आने के बाद ही कार्रवाई की वजह और अन्य तथ्यों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
पटवारी संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं राजपूत
कमलेश सिंह राजपूत छत्तीसगढ़ पटवारी संघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। स्थानीय स्तर पर उनके परिवार के कई सदस्य राजस्व विभाग से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि कमलेश के 2 बेटी पटवारी है, एक बेटा नायाब तहसलीदार है, और एक बेटी उप पंजीयक रजिस्ट्रार है
