रेलवे स्टेशन के सामने जुआ खेलते 15 आरोपी गिरफ्तार, 1.14 लाख नगद जब्त

रेलवे स्टेशन के सामने जुआ खेलते 15 आरोपी गिरफ्तार, 1.14 लाख नगद जब्त

भिलाई। भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के सामने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 15 आरोपियों को सुपेला पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1,14,000 रुपये नगद सहित मोबाइल और दोपहिया वाहन भी जब्त किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 17 अप्रैल 2026 को कोसनाला के पास कुछ लोगों द्वारा जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दबिश देकर 15 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया। मामले में अपराध क्रमांक 535/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) और बीएनएस की धारा 112(2) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 1,14,000 रुपये नगद, 15 मोबाइल फोन और 5 दोपहिया वाहन जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 4,50,000 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

आरोपी का नाम :

1. विक्की साहनी, उम्र 34 वर्ष, निवासी मल्हा पारा सुपेला

2. विनय, उम्र 36 वर्ष, निवासी सेक्टर 07 भिलाई

3. हिमांचल दास, उम्र 56 वर्ष, निवासी आदर्श नगर दुर्ग

4. शैलेन्द्र यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी गया नगर दुर्ग

5. हेमलाल ढीमर, उम्र 26 वर्ष, निवासी रूआबांधा भिलाई

6. सतीश गुर्दे, उम्र 48 वर्ष, निवासी कोसा नगर सुपेला

7. विज्जू जैन, उम्र 50 वर्ष, निवासी अहिवारा

8. किशन साहू, उम्र 46 वर्ष, निवासी बजरंग नगर रायपुर

9. सोनू कुमार साव, उम्र 21 वर्ष, निवासी राम नगर सुपेला

10. जशवंत साहू, उम्र 26 वर्ष, निवासी खोरपा अभनपुर

11. लक्की साहू, उम्र 28 वर्ष, निवासी बेदरी थाना राखी

12. जुलेश लाल, उम्र 44 वर्ष, निवासी शंकर नगर दुर्ग

13. हीरा सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी सुपेला

14. मोह. अरशद अंसारी, उम्र 27 वर्ष, निवासी कैम्प 02 छावनी

15. दिनेश साव, उम्र 41 वर्ष, निवासी कांट्रेक्टर कॉलोनी सुपेला