बिरेझर में सट्टा पर छापा, आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

बिरेझर में सट्टा पर छापा, आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

दुर्ग। चौकी अंजोरा क्षेत्र में अवैध सट्टा के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से नगद रकम और सट्टा सामग्री भी बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, 30 मार्च 2026 को ग्राम बिरेझर में मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध रूप से सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दबिश देकर आरोपी को सट्टा खिलाते हुए पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कमलेश यादव (42 वर्ष), निवासी ग्राम बिरेझर के रूप में हुई है। उसके पास से ₹2,550 नगद, 3 सट्टा पट्टी और एक पेन जब्त किया गया। इस मामले में चौकी अंजोरा, थाना पुलगांव में अपराध क्रमांक 308/2026 दर्ज कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 06 के तहत कार्रवाई की गई है।