कसौली कैंप में नवमी पर भव्य कन्या पूजन व भंडारा, पुलिस और ग्रामीणों के बीच समन्वय बढ़ाने की पहल

कसौली कैंप में नवमी पर भव्य कन्या पूजन व भंडारा, पुलिस और ग्रामीणों के बीच समन्वय बढ़ाने की पहल

दंतेवाड़ा। चैत्र नवरात्रि के नवमी पर्व पर कसौली कैंप में स्थापित माँ दुर्गा एवं शिव मंदिर में धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता का अनूठा संगम देखने को मिला। कैंप प्रभारी घनश्याम सिंह के नेतृत्व में नौ कन्या पूजन, हवन, ज्योति विसर्जन और भंडारे का भव्य आयोजन किया गया।

इस अवसर पर दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, मंडल अध्यक्ष सुदराम राम भास्कर, पूर्व सरपंच, स्थानीय स्कूल के छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने पूजा-अर्चना में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रभारी घनश्याम सिंह ने सपरिवार विधायक एवं पुलिस जवानों के साथ मिलकर हवन एवं कन्या पूजन किया। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं के साथ-साथ पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास और समन्वय को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम के समापन पर प्रभारी घनश्याम सिंह ने सभी अतिथियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में सहभागिता बनाए रखने का आग्रह किया। इस आयोजन के माध्यम से पुलिस विभाग ने जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करने की दिशा में सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया।