ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग के दौरान टीआई से अभद्रता, खुद को भाजपा नेता बताने वाला युवक गिरफ्तार

ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग के दौरान टीआई से अभद्रता, खुद को भाजपा नेता बताने वाला युवक गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग के दौरान पुलिस के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। नशे में वाहन चला रहे एक युवक ने ट्रैफिक पुलिस से बहस करते हुए जमकर हंगामा किया। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। यहां पुलिस टीम ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक वाहन चालक को जांच के लिए रोका, जो नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था।

चेकिंग के दौरान युवक पुलिस से उलझ गया और खुद को भारतीय जनता पार्टी का मंडल अध्यक्ष बताते हुए ट्रैफिक टीआई को वर्दी उतरवाने तक की धमकी देने लगा। 

बताया जा रहा है कि आरोपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों के साथ गाली-गलौज की और धक्का-मुक्की करते हुए एक जवान की वर्दी भी फाड़ दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी युवक Vikas Shukla को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा समेत विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।