भिलाई में म्यूल अकाउंट गैंग का पर्दाफाश,कुरूद के CCM मेडिकल कॉलेज रोड पर छापा, 13 पासबुक और 18 एटीएम कार्ड जब्त, चार गिरफ्तार


भिलाई। दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में म्यूल खातों के जरिए साइबर ठगी में सहयोग करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई कुरूद स्थित CCM Medical College रोड पर की गई।

पुलिस को 19 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गुप्ता पीजी मकान के पास कुछ लोग दूसरों के बैंक खातों का दुरुपयोग कर अवैध लेनदेन कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्धों को पकड़ा।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 13 बैंक पासबुक, 7 चेकबुक, 18 एटीएम कार्ड, 4 मोबाइल फोन, 12 सिम कार्ड और 5,700 रुपये नगद बरामद किए गए।
जप्त खातों को समन्वय पोर्टल पर जांचा गया तो दो पासबुक और एक चेकबुक से जुड़े खातों में केरल, कर्नाटक, बिहार और गुजरात में साइबर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज पाई गई। इससे साफ हुआ कि मामला अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़ा है।
पुलिस ने अपराध क्रमांक 108/2026 के तहत धारा 318(4), 317(2) और 3(5) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
आरोपी का विवरण :
1. मोहम्मद अब्दुला राईन उर्फ अमन, उम्र 24 वर्ष, अहमद नगर कैंप-02, छावनी।
2. हिमांशु पटेल, उम्र 31 वर्ष, सेक्टर-01, भिलाई।
3. पुट्टा राकेश बाबू, उम्र 27 वर्ष, भीमावरम, वेस्ट गोदावरी, आंध्र प्रदेश।
4. शुभम स्वाई, उम्र 20 वर्ष, सुंदरगढ़, राउरकेला, उड़ीसा।
