कर्मचारी-अधिकारियों के मिलन समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान

दुर्ग। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा नववर्ष मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन 31 जनवरी 2026 को पाटन में गरिमामयी रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में कर्मचारियों के बीच आपसी समन्वय, एकता और संगठनात्मक मजबूती को लेकर सकारात्मक संदेश दिया गया। समारोह के मुख्य अतिथि कमल वर्मा (प्रांतीय संयोजक, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ) रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश चटर्जी (संभाग प्रभारी फेडरेशन एवं प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक संघ) ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में चंद्रशेखर चन्द्राकर (प्रांतीय उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ शिक्षक फेडरेशन), जागेन्द्र साहू (सीईओ जनपद पंचायत पाटन) और श्वेता यादव (अतिरिक्त सीईओ जनपद पंचायत पाटन) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। स्वागत भाषण महेंद्र कुमार साहू (संयोजक, कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन पाटन एवं अध्यक्ष पंचायत सचिव संघ जिला दुर्ग) ने दिया। कार्यक्रम का संचालन ललित बिजौरा (प्रांतीय सह प्रवक्ता) ने किया तथा आभार प्रदर्शन टिकेन्द्र नाथ वर्मा (संरक्षक) द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि कमल वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि फेडरेशन कर्मचारियों के हितों की रक्षा, पारदर्शी प्रशासन और शासकीय कार्यों के जिम्मेदार निर्वहन के लिए निरंतर सक्रिय है। उन्होंने कर्मचारियों से नए वर्ष में भी ईमानदारी और अनुशासन के साथ कार्य करने का आह्वान किया। समारोह के दौरान फेडरेशन द्वारा उन कर्मचारी-अधिकारियों को विशेष सम्मान प्रदान किया गया, जिन्होंने बीते वर्ष अपने दायित्वों का उत्कृष्ट निर्वहन किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हेमंत कुमार वर्मा (मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत पाटन), छाया वर्मा (महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी, पाटन), भानु प्रताप यादव (जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ एवं जिला मीडिया प्रभारी), रोशनी धुरंधर, चंचल द्विवेदी, गिरधर वर्मा, वरूण साहू, पूर्णनेंद्र बंछोर, कन्हैया लाल मन्नाड़े, प्रमेश साहू, प्रदीप चंद्राकर, हीरा सिंह वर्मा, देवेन्द्र कुमार साहू सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन पाटन के सदस्यगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी भानु प्रताप यादव द्वारा दी गई।
