समाजसेवी इंद्रजीत सिंह छोटू ने बेटे के जन्मदिन पर किया कंबल वितरण, हर घर पहुंचकर लिया आशीर्वाद

समाजसेवी इंद्रजीत सिंह छोटू ने बेटे के जन्मदिन पर किया कंबल वितरण, हर घर पहुंचकर लिया आशीर्वाद

भिलाई। समाजसेवी और हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर, साथ ही सर्व समाज कल्याण समिति भिलाई के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ ने अपने सुपुत्र यशदीप सिंह के जन्मदिन पर आशा दीप कॉलोनी, केम्प 2 शारदापारा में कंबल वितरण किया।

वे कॉलोनी के हर घर पहुंचे। लोगों का हाल जाना, बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और जरूरत पड़ने पर हमेशा साथ खड़े रहने का भरोसा दिया।

कार्यक्रम में मलकीत सिंह, निर्मल सिंह, जोगा राव, सोम सिंह, अनिल चौधरी, शाहनवाज कुरैशी, नवीन साहू, मंटू, अखिलेश तिवारी, सचिन, डॉ. हरजिंदर सिंह, वाजिद अंसारी, सुनील यादव, रमन, इंदरजीत सिंह चिंटू, गुरप्रीत सिंह सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य और स्थानीय निवासी मौजूद थे।