भारत का लाल रचने वाला है इतिहास, अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए आज होंगे रवाना

भारत का लाल रचने वाला है इतिहास, अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए आज होंगे रवाना

नई दिल्ली। एक्सिओम-4 में भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला शामिल हैं। इस तरह भारत का लाल शुभांशु इतिहास रचने जा रहा है।  इस मिशन के तहत इसका क्रू आज यानी 25 जून को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए रवाना होने वाला है। ये मिशन नासा के केनेडी स्पेस सेंटर से सुबह 2:31 बजे (भारतीय समयानुसार दोपहर 12:01 बजे) उड़ान भरेगा। इस मिशन में स्पेसएक्स का फाल्कन 9 रॉकेट और नया ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट इस्तेमाल होगा। अगर सब कुछ ठीक रहा तो ये अंतरिक्ष यान गुरुवार यानी 26 जून को सुबह 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे) ISS से डॉक करेगा।