इमारत गिरने ने 11 लोगों की मौत, एक साथ उठे 8 जनाजे

इमारत गिरने ने 11 लोगों की मौत, एक साथ उठे 8 जनाजे

पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद में  इमारत गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई। मृतकों के शवों को रविवार शाम गली नंबर दो में लाया गया जिससे इलाके में मातम छा गया। जनाजे की नमाज ईदगाह में हुई और शवयात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। एंबुलेंस से शवों को निकालने के साथ ही लोगों की आंखें नम हो गईं। मकान मालिक तहसीन का शव सबसे पहले निकाला गया, फिर उनके बेटे नाजिम, दो बहुओं चांदनी व शाहीन, पोती आफरीन, पोते अनस व आठ माह का अफ्फान और किरायेदार दानिश इसके भाई नावेद व दूसरी किरायेदार रेशमा का शव था। शवों को देखते ही महिलाए फफक पड़ीं। जनाजे की नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद छोटी पड़ गई। पहली बार ऐसा हुआ कि ईदगाह में जनाजे की नमाज हुई। शव यात्रा में करीब दो हजार लोग थे। देर शाम मुस्तफाबाद के कब्रिस्तान में सभी को दफनाया गया। लोगों ने दुकानें बंद रखीं।