नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर दुर्ग में राहुल और सोनिया गांधी का पुतला दहन

 नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर दुर्ग में राहुल और सोनिया गांधी का पुतला दहन

दुर्ग। नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय ईडी द्वारा कोर्ट में चार्जशीट सीट दाखिल किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश युवा मोर्चा के निर्देशानुसार दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के मार्गदर्शन में युवा मोर्चा के द्वारा दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में एकत्र होकर रैली के रूप में कांग्रेस भवन के पास कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं सोनिया गांधी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन के साथ युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का झूमा झटकी भी हुई।  इस अवसर पर प्रमुख रूप से दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, पूर्व विधायक सांवला राम डहरे, सभापति श्याम शर्मा,युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर, भाजपा जिला महामंत्री विजेंद्र सिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव अमित मिश्रा, मनोज शर्मा, सानिध्य चंद्राकर उपस्थित थे।

जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि ईडी ने एक लंबी जांच प्रक्रिया से गुजरकर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है जिसमें सोनिया गांधी राहुल गांधी सेम पित्रोदा और सुमन दुबे के नाम शामिल है यह निश्चित है कि इस मामले में कांग्रेस का देश को झकझोर कर देने वाला षड्यंत्र उजागर हुआ है और तो और अब इस मुद्दे से जनता का ध्यान भटकने और न्यायपालिका पर दबाव बनाने के लिए कांग्रेस ने अब धरना प्रदर्शन को भी अपराध संरक्षण का हथियार बना लिया है। कुल मिलाकर हम यही कहेंगे कि न्यायपालिका से बढ़कर अब कोई नहीं है जांच एजेंसी अपना कार्य कर रही हैं और जो भी इसमें दोषी होगा उसे जरूर सजा मिलेगी।

भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का आचरण शुरू से भ्रष्ट रहा है इंदिरा गांधी कांग्रेस पार्टी से पूछना चाहता हूं क्या कानून को अपना काम नहीं करना चाहिए। क्या हजारों करोड़ों की संपत्ति पर कांग्रेस ने गैर कानूनी तरीकों से षड्यंत्र रखकर कब्जा कर लिया तो क्या इस पर चुप रहना चाहिए। निश्चित तौर पर जांच एजेंसी अपना कार्य कर रही हैं और अभी स्वतंत्र रूप से बिना किसी दबाव के कार्य कर रही है। अगर हम बात करें तो राहुल गांधी और सोनिया गांधी आधुनिक डकैत है। इन लोगों ने सरेआम एक कंपनी बनाकर 50 लाख में 5000 करोड़ पर अब लिए बस इतना ही फर्क है कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी घोड़े पर बैठकर नहीं है राइफल लेकर नहीं आए।