इतने रुपए बढ़े घरेलू गैस सिलेंडर के दाम, कल से लागू होंगी नई कीमतें

इतने रुपए बढ़े घरेलू गैस सिलेंडर के दाम, कल से लागू होंगी नई कीमतें

नई दिल्ली। घरेलू गैस के सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ गया है। कल मंगलवार से नई दरे लागू होंगी। सोमवार 7 अप्रैल को पेट्रोल मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसकी जानकारी दी। अभी दिल्ली में गैस सिलेंडर 803 रुपए में मिलता है। दाम बढ़ने के बाद कीमत 853 रुपए हो जाएगी। वहीं उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के गैस सिलेंडर की कीमत 500 से बढ़कर 550 रुपए हो जाएगी। आखिरी बार सरकार ने 8 मार्च 2024 को महिला दिवस पर सिलेंडर के दामों में 100 रुपए की कटौती थी।