राज्यपाल रमेन डेका ने अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील

राज्यपाल रमेन डेका ने अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील

रायपुर। गत दिवस अपने मनेंद्रगढ़ प्रवास के दौरान राज्यपाल रमेन डेका कलेक्टोरेट पहुंचे। जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। तत्पश्चात राज्यपाल ने 'एक पेड़ मॉं के नाम' अभियान के अंतर्गत कलेक्टोरेट परिसर में सफेद चंदन का पौधा रोपा। साथ ही राज्यपाल ने पौधारोपण एवं पर्यावरण संवर्धन पर चर्चा करते हुए सभी से अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील की। राज्यपाल द्वारा महिला एवं बाल विकास से संबंधित अनेक विषयों पर संबंधित अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए गए। तत्पश्चात राज्यपाल ने ग्राम तेंदुडांड में प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत निर्मित मकान का अवलोकन किया और हितग्राहियों से चर्चा की। साथ ही उन्होंने NRLM के समूह की महिलाओं से बातचीत कर उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की भी जानकारी ली।