मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को राज्यपाल ने दी जन्मदिन की बधाई

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को राज्यपाल ने दी जन्मदिन की बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को राज्यपाल रमेन डेका ने जन्मदिन की बधाई दी। विष्णुदेव साय आज शुक्रवार को अपना 61वाँ जन्मदिन मना रहे हैं। सीएम साय आज निजी निवास बगिया में परिवार और क्षेत्रवासियों के साथ जन्मदिन मनाएंगे। साथ ही सीएम बगिया के आदिवासी जनजाति बालक आश्रम में बच्चों के साथ जन्मदिन मनाएंगे। जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। सीएम साय 10.30 बजे रायपुर से निज निवास बगिया जाएंगे।