PSC रिजल्ट के बाद छात्रा ने फांसी लगाई

PSC रिजल्ट के बाद छात्रा ने फांसी लगाई

बिलासपुर। अंबिकापुर की छात्रा ने बिलासपुर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव किराए के मकान में चादर से लटका हुआ मिला। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम PSC प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे आने के बाद उसने ऐसा कदम उठाया है। छात्रा परीक्षा में फेल हो गई थी। मौत से एक दिन पहले छात्रा ने अपने परिजन से बात की थी, तब वह बिल्कुल सामान्य थी। पुलिस ने उसके मोबाइल को जब्त कर लिया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार अंबिकापुर के नमनाकला में रहने वाली प्रियंका गुप्ता (28) पुत्री पारस नाथ गुप्ता बिलासपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। वह जूना बिलासपुर में मनोहर गुप्ता के यहां किराए के मकान में रहती थी। मंगलवार रात करीब 8 बजे पड़ोस में रहने वाली महिला ने उसे आवाज दी। अंदर से कोई आहट नहीं आई। कुछ देर बाद उसने फिर आवाज दी और खिड़की से देखा तो पंखे से उसका शव लटक रहा था। जानकारी मकान मालिक मनोहर गुप्ता के साथ ही पुलिस को दी गई।