पौधरोपण कर सफाई कर्मियों का किया सम्मान

भाजपा गंजपारा सदर मंडल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर किया विविध आयोजन

पौधरोपण कर सफाई कर्मियों का किया सम्मान

दुर्ग। भाजपा गंजपारा सदर मंडल द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर पौधरोपण कर सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया गया। शासकीय प्राथमिक शाला स्कूल के पीछे  दुर्ग में गंजपारा सदर मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में यह आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपाईयों सहित स्कूली बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित थे। उपस्थित विद्यार्थियों को मोदीके जन्म दिवस के पर बिस्कुट एवं चॉकलेट का वितरण करने के साथ ही प्रथम आने वाले छात्र का सम्मान  तथा सफाई कर्मचारियों को दुपट्टा एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया। मोदी जी के राष्ट्रहित के संकल्पों के बारे में उपस्थित विद्यार्थियों से अवगत कराया गया।  कार्यक्रम को प्रदेश भाजपा के पूर्व मंत्री उषा टावरी, भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक  कांतिलालजी बोथरा, मंडल के अध्यक्ष दीपक चोपड़ा ने संबोधित किया गया। संचालन राहुल पंडित मंडल महामंत्री द्वारा किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम के प्रभारी गुलाब वर्मा सहप्रभारी प्रशान्त जोशी ऋषि यादव थे।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ भाजपा नेत्री उषा टावरी, जिला महामंत्री ललित चंद्रकार ,नटवर ताम्रकार, कार्यक्रम जिला प्रभारी कांतिलाल बोथरा, सहप्रभारी विनायक नातू,  मंडल अध्यक्ष दीपक चोपड़ा प्रदेश किसान मोर्चा मंत्री गजेंद्र यादव, आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक शिव चंद्रकार, जिला उपाध्यक्ष संतोष सोनी, जिला मीडिया प्रभारी द्मह्य चौहान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा सुश्री सरिता मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता गण  देवेंद्र चंदेल, चैनसुख भट्टड़ ,अजय तिवारी, मनोज सोनी, संदीप भाटिया,महेन्द्र दिल्लीवार, छन्नू यादव ,संजय सिंह, मदन बढ़ाई, मंडल महामंत्री संदीप जैन, राहुल पंडित, पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री अजय चंद्रकार, मुकेश सोनकर, पार्षद पुष्पा वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा मनोज शर्मा, उपाध्यक्ष गुलाब वर्मा, प्रशान्त जोशी, श्यामा साव, मंत्री कृष्णा निर्मलकर, उमेश गोस्वामी, ऋषि यादव,  मीडिया प्रभारी राकेश दुग्गड़, देव वर्मा, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष महेश यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष ,गीता वर्मा, ममता जैन,  शिव नायक ,अब्दुल हमीद अंसारी ,अमर भोई, हेमंत नेमा, रेखचन्द टावरी ,टीकम साहू ,खितजा नायक, महामंत्री ईश्वर देवांगन, भूपत यादव, प्रमोद नामदेव सहित शिक्षक, विद्यार्थी आदि उपस्थित थे।