बस्ती में लगी आग से 50 से ज्यादा मकान जलकर खाक

दूर तक दिखीं लपटें, कई सिलेंडर भी हुए ब्लास्ट

बस्ती में लगी आग से 50 से ज्यादा मकान जलकर खाक

भिलाई। पावर हाउस फल मंडी के पास स्थित बस्ती में अचानक आग लगने से लगभग 50 कच्चे मकान जलकर खाक हो गए। आग लगने से कई एलपीजी सिलेंडर के भी फटने की आवाज सुनी गई। इस आगजनी से क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई। चिख पुकार के बीच लोग इधर उधर भागते नजर आए। आग किस वजह से लगी इसका पता लगाया जा रहा है। घटना छावनी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार पावर हाउस फल मंडी के पास स्थित सूर्या नगर झुग्गी बस्ती में दोपहर के वक्त सभी अपने-अपने काम में व्यस्त थे। इस दौरान करीब 3.30 बजे एक घर में आग लगी। फिर वह बढ़ती चली गई। जिसके बाद करीब धीरे-धीरे 50 से ज्यादा घरों को आग ने चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का काफी प्रयास भी किया। लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके। धीरे-धीरे आग ने आधी बस्ती को घेर लिया। इस दौरान 10 से ज्यादा सिलेंडर भी ब्लास्ट हुए हैं। आस-पास के लोगों ने कहा कि सब कुछ अचानक हुआ है। घटना के बाद दमकल की गाडिय़ों को भी मौके पर बुलाया गया है। 5 से ज्यादा दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। घटना स्थल पर प्रशासन के आला अधिकारी भी पहुंच गए है।