कांग्रेस विधायक की गुंडागर्दी, सहकारी बैंक के कर्मचारी को कॉलर पकड़कर पीटा, आज से 2 दिनों की हड़ताल का ऐलान

कांग्रेस विधायक की गुंडागर्दी, सहकारी बैंक के कर्मचारी को कॉलर पकड़कर पीटा, आज से 2 दिनों की हड़ताल का ऐलान

रायपुर। जिला सहकारी बैंक रामानुजगंज में पदस्थ कर्मचारी को  कांगे्रस विधायक बृहस्पत सिंह द्वारा गाली गलोज करते हुए कालर पकड़कर पिटाई करने का वीडियो वायरल होने के बाद कर्मचारियों ने   इसकी शिकायत आईजी से करते हुए 5 और 6 अपै्रल दो दिनों के लिए हड़ताल पर चले गए हैं। 
अंबिकापुर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आरके खरे ने बताया कि जिन 2 कर्मचारियों पर हाथ उठाया है उनका नाम राजेश पाल और अरविंद सिंह है। बैंक कर्मचारी जिला सहकारी बैंक रामानुजगंज में पदस्थ हैं। किसानों के भुगतान की बात पर विधायक भड़के थे और सैकड़ों किसानों के समक्ष कर्मचारियों को पिटने लग गए। गुस्साए बैंक कर्मियों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है। इस घटना के विरोध में अंबिकापुर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने बैंक बंद रखने और सामूहिक छुट्टी लेकर हड़ताल पर चले गए। कर्मचारियों ने कहा कि अगर राज्य सरकार द्वारा विधायक पर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।