युवा कांग्रेस नेताओं पर चाकू से हमला, यूथ कांग्रेस ने किया थाने का घेराव

युवा कांग्रेस नेताओं पर चाकू से हमला, यूथ कांग्रेस ने किया थाने का घेराव

रायपुर। पेट्रोल पंप पर हो रहे विवाद को रोकने गए यूथ कांग्रेस नेताओं पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। हमला करने के बादमाश फरार हो गए। वहीं इस हमले से यूथ कांग्रेस नेताओं को काफी चोटे आई हैं। इस घटना के बाद यूथ कांग्रेस नेताओं ने थाने का घेराव का अरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। घटना यह घटना मौदहापारा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात को तहसील कार्यालय के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर विवाद हो रहा था। इस दौरान यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आशुतोष मिश्रा और प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस आस मोहम्मद अपने कुछ साथियों के साथ पंप पर पहुंचे और विवाद को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाशों ने यूथ कांग्रेस के इन नेताओं पर ही चाकू से हमला कर दिया। इस हमले से यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आशुतोष मिश्रा और प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस आस मोहम्मद को चोट आई है। वहीं हमला करने वालों में सोनू सेन व उसके साथियों के शामिल होने की बात कही जा रही है। इस घटना के बाद यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पंकज शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने मौदहापारा थाने का घेराव कर दिया। इस यूथ कांग्रेस नेताओं ने सुरक्षा की मांग करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मौदहा पारा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।