कांग्रेस पार्टी को लगा जोर का झटका, रिसाली के सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल

कांग्रेस पार्टी को लगा जोर का झटका, रिसाली के सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल

भिलाई। रिसाली क्षेत्र से एक बड़ी खबर निकल के सामने आ रही है। बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पार्टी त्याग कर रविवार को दुर्ग जिले के सांसद के नेतृत्व में भाजपा प्रवेश कर लिये। जिसके कारण कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व क्षमता को बहुत बड़ा झटका लगा है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रीति- नीति व कार्य पद्धति से प्रभावित होकर दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में सांसद निवास में रिसाली भाटा के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा प्रवेश  किए। इस अवसर पर भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष बृजेश ब्रिजपुरिया, भाजपा जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि अमृत देवांगन, पप्पू चंद्राकार, पार्षद विधि यादव, विशालदीप नायर सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।