दुष्कर्म के आरोपी श्रीलंकाई क्रिकेटर को नहीं मिली जमानत

गुणाथिलका ने पीड़िता को कई बार बनाया था हवस का शिकार

दुष्कर्म के आरोपी श्रीलंकाई क्रिकेटर को नहीं मिली जमानत

सिडनी(एजेंसी)। श्रीलंका के क्रिकेटर दनुष्का गुणाथिलका दुष्कर्म मामले में बुरी तरह फंसते जा रहे हैं। उनके ऊपर आॅस्ट्रेलिया महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। अब इस मामले में नया खुलासा यह हुआ है कि गुणाथिलका ने महिला को कई बार हवस का शिकार बनाया। यहां तक कि उसका गला भी घोंटने का प्रयास किया है। इस कारण महिला को ब्रेन स्कैन कराने की जरूरत भी पड़ गई।
आॅस्ट्रेलियाई मीडिया के मुताबिक, गुणाथिलका पर यौन उत्पीड़न के चार मामलों का आरोप लगाया गया है। उन्हें अदालत ने जमानत देने से इनकार कर दिया है। मजिस्ट्रेट रॉबर्ट विलियम्स ने आदेश जारी करते हुए आरोपों की गंभीरता को कम करने के लिए सहमति व्यक्त की थी, लेकिन आॅस्ट्रेलियाई मीडिया ने इस आदेश को चुनौती दी। इससे अब उस महिला के खिलाफ कथित हमले की कई जानकारी निकलकर सामने आई है।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, अदालती दस्तावेजों में कहा गया है कि दोनों दो नवंबर को सिडनी के ओपेरा हाउस के पास एक बार में मिलने से पहले एक डेटिंग ऐप से जुड़े थे। इसके बाद वे नाव से कथित पीड़िता के घर गए और वहां शराब पीने के बाद गुणाथिलका ने महिला के साथ जबरदस्ती की।

श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने किया है निलंबित
सिडनी में उनके गुणाथिलका के गिरफ्तार होने के बाद श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें क्रिकेट के सभी प्रारूपों से निलंबित कर दिया है। गुणतिलका के खिलाफ दूसरी बार इस तरह की कारर्वाई हुई है। इससे पहले 2018 में भी वह इसी तरह की घटना में फंसे थे। उस समय भी श्रीलंकाई क्रिकेट ने उन्हें निलंबित कर दिया था। उस समय नार्वे की एक महिला ने गुणतिलका और उनके एक दोस्त पर दुष्कर्म के आरोप लगाए थे। हालांकि, पूछताछ के बाद गुणतिलका को बरी कर दिया गया था और उनके दोस्त की गिरफ्तारी हुई थी।