घर की आटा चक्की से करंट लगने से परिवार के 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत

घर की आटा चक्की से करंट लगने से परिवार के 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत

जयपुर। राजस्थान में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के बाड़मेर जिले के शिव थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात को घर की आटा चक्की से करंट लगने से परिवार के दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। रामसर सर्किल अधिकारी अनिल सारण ने बताया कि आरंग गांव निवासी अर्जुन सिंह के घर में आटा चक्की से करंट लगने से उसकी पत्नी छेलू कंवर (23), उसके दो बच्चे-ढाई साल का जस्सू और एक साल का प्रताप तथा ससुर हठेसिंह (55) की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच से पता चला कि मां को करंट लगने के बाद बच्चे नजदीक पहुंचे तो वो भी करंट की चपेट में आ गये और उन्हें बचाने के फेर में हठेसिंह भी करंट की चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि हादसे के समय अर्जुन सिंह घर से बाहर गए हुए थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मां को करंट लगने के बाद दोनों बच्चे मां के पास पहुंच गए। उन्हें भी करंट लग गया। बच्चों को करंट से बचाने के लिए महिला के ससुर भी पास पहुंचे और उन्हें भी करंट लग गया। करंट लगने से चारों लोगों की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे के वक्त महिला का पति अर्जुन सिंह घर पर नहीं था।