सहयोग पाकर विद्यार्थियों के झलके खुशी के आंसू, इनर व्हील क्लब के सदस्यों ने जरूरतमंदों को हरसंभव मदद करने की ली शपथ

इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष श्रीमती रीमा राजीव सहित कार्यकारिणी सदस्यों को सौंपी गई नई जिम्मेदारी

सहयोग पाकर विद्यार्थियों के झलके खुशी के आंसू, इनर व्हील क्लब के सदस्यों ने जरूरतमंदों को हरसंभव मदद करने की ली शपथ

भिलाई। इनर व्हील क्लब ऑफ भिलाई स्टील सिटी द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए श्रीमती रीमा राजीव और उनके पदाधिकारियों की टीम की स्थापना हेतु समारोह का आयोजन भिलाई निवास कॉफी हाउस में किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी की सदस्यों को शपथ दिलाई गई। वहीं जरूरत मंद बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा भी इनर व्हील क्लब ऑफ भिलाई स्टील सिटी द्वारा उठाया गया। सहयोग पाकर विद्यार्थियों के खुशी के आंसू छलक पड़े। साथ दो बच्चों को गोद ली गई है।
इनर व्हील क्लब भिलाई स्टील सिटी द्वारा नए पदाधिकारियों का इंस्टालेशन सेरेमनी की गई। इस समारोह में मुख्य अतिथि इनर वकील की डिस्ट्रिक्ट  चेयरमैन श्रीमती रसिका बहादुर थी। उन्होंने सभी नए पदाधिकारियों  को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वर्ष 2023-24 के लिए अध्यक्ष श्रीमती रीमा राजीव, सचिव  श्रीमती प्रणोती गजभिये, उपाध्यक्ष श्रीमती बीना सजीव, आईपीपी श्रीमती सोनाली परवाना, कोषाध्यक्ष श्रीमती लजी प्रमोद, एडिटर श्रीमती ज्योति बिंद्रा  , आईएसओ ऊर्जा परवाना एवं जॉइंट सेक्रेटरी सीमा झा को जिम्मेदारी सौंपी गई।
इनर व्हील क्लब ऑफ भिलाई स्टील सिटी की अध्यक्ष श्रीमती रीमा राजीव ने बताया कि संस्था द्वारा कई सामाजिक कार्य किए जाते हैं। आज आयोजन के दौरान दो बच्चों को गोद लिया गया है। उनकी आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण लिखाई पढ़ाई में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। बच्चों को किताबें भी बांटी गई। साथ ही इन बच्चों के पढ़ाई लिखाई का पूरा खर्च इनर व्हील ब्लक द्वारा उठाया जाएगा। ताकि बच्चे बिना किसी तकलीफ के पढ़ाई जारी रख सके। इसके साथ ही समय-समय पर क्लब के सदस्य वृद्धाश्रम जाकर वहां रहने वालों के साथ समय व्यतित करते हैं। उनकी जरूरत की सामान सहित माह भर की राशन भी उपलब्ध कराया जाता है। कार्यक्रम में 11 वीं और 12वीं के दो छात्राओं को अपनी पढ़ाई को जारी रखने के लिए वित्तीय सहायता दी गई। गवर्नमेंट सेजेस स्कूल दुर्ग की एक बच्ची को कक्षा 12वीं जीव विज्ञान की सभी किताबें दी गई। इन सभी बच्चों  के घर की आर्थिक  स्थिति ठीक नहीं होने पर उन्हे पढ़ाई जारी रखने में दिक्कत आ रही थी। इनर व्हील क्लब ऑफ  भिलाई स्टील सिटी के द्वारा इन बच्चों को दी गई ये छोटा सा सहयोग उनके पढ़ाई हेतु एक अच्छी पहल है जो कि इन बच्चों  के चेहरों पर मुस्कान ले कर आई है। इनर व्हील इन्टरनेशनल के शताब्दी वर्ष के अवसर पर क्लब प्रेसिडेंट रीमा राजीव, सभी पदाधिकारी व सारे सदस्यों ने जरूरत मंदों को हरसंभव मदद करने की शपथ ली और समाज के पिछड़े लोगों को जागरूक करने विभिन्न कार्यक्रम करने का निश्चय किया। इनर व्हील की डिस्ट्रिक्ट  चेयरमैन  रसिका बहादुर जी ने इनर व्हील क्लब भिलाई स्टील सीटी की कार्यों की खूब सराहना की और इस वर्ष और अच्छा करने के लिये पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया एवं शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डिस्ट्रीक्ट चेयरमेन श्रीमती रसिका बहादुर ने वर्ष भर किए जाने वाले गतिविधियों की जानकारी दी। तत्पश्चात उन्होंने श्रीमती रीमा राजीव सहित उनके कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि इनर व्हील क्लब पिछले 100 वर्षों से स्थापीत है। सन 1924 में इसकी स्थापना की गई थी। 100 देशों में क्लब फैली हुई है। संस्था द्वारा सामाजिक कार्यों जैसे पौधरोपण, वृद्धाश्रम में जाकर वृद्धों की सेवा करना, अरूरतमंद विद्यार्थियों के पढ़ाई में करना करना आदि शामिल हैं। सभी कार्य क्लब द्वारा नि:शुल्क किए जाते हैं। इनर व्हील क्लब में हर प्रकार की महिलाएं शामिल हैं, जैसे डॉक्टर, गृहनी, शिक्षिकाएं, छात्राएं सहित कई युवतियां भी शामिल हैं जो सामाजिक कार्य करती हैं। श्रीमती रसिका बहाहुदर ने कहा कि वे पिछले 18 वर्षों से संस्था के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि 25 वर्ष पहले उनकी सास भी डिस्ट्रीक्ट चेयरमेन थी और वर्तमान में वे इस पद पर काबिज है।
कार्यक्रम का संचालन कुमारी ऊर्जा पर्वाना, श्रीमती ज्योती बिन्द्रा व कुमारी रमणीक बिन्द्रा ने की और धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती प्रणोती गजभिये ने दी। इस दौरान रोटरी क्लब भिलाई स्टील सीटी के चार्टर प्रेसिडेंट पीएस बिन्द्रा, रोटेरियन्स सहित गणमान्य नागरिक व महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।