आज का राशिफल

आज का राशिफल

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन नुकसानदेह रहेगा। पारिवारिक बातों को घर के बाहर न आने दें। आप यदि कहीं घूमने फिरने जाएं, तो उसमें अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें। नहीं तो बाद में आपको कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को  कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आप किसी नए काम की शुरुआत करेंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज आपको अपने बिजनेस पर ध्यान देना होगा। अन्यथा आपको नुकसान होने की संभावना है। आपको नौकरी में तरक्की मिल सकती है। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, वह आज किसी संस्था से जुड़ सकते हैं। टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपको अपने किसी काम को लेकर भाग दौड़ अधिक करनी होगी, तभी वह पूरा होता दिख रहा है। 

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता  भरा रहेगा।  आप अपने साथियों के साथ कहीं बाहर डिनर करने जा सकते हैं। आप किसी काम को करने के लिए उतावले ना हो, नहीं तो उसमें आपसे कोई गलती हो सकती है। परिवार में किसी हर्ष व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। किसी सदस्य को नई नौकरी मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में किसी की कोई गलती ना निकालें, नहीं तो वह आपसे ईर्ष्या का भाव रख सकते है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सोच विचार कर काम करने के लिए रहेगा। आपको वाहन के प्रयोग से सावधान रहना होगा, क्योंकि वाहन की अक्समात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। परिवार में कुछ बातों को लेकर सदस्यों में आपसी मनमुटाव रहेगा।  आप किसी विशेष काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। आपको विदेश में रह रहे किसी परिजन से फोन कॉल के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। 

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी मन की इच्छा की पूर्ति के लिए रहेगा। परिवार में सब आपसे सामानता बनाए रखेंगे।  किसी प्रॉपर्टी आदि की खरीदारी की आप योजना बना सकते हैं। काम का दबाव अधिक होने के कारण आपका मन काम में नहीं लगेगा।  परिवार के सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर जिद्द व अहंकार ना दिखाएं। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को दूर करने की कोशिश करनी होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपने जिन काम को पूरा करने के बारे में विचार किया है वह पूरे होंगे। घर व बाहर  लोग आपके व्यवहार के साथ आपके काम की भी प्रशंसा करते नजर आएंगे। लोगों के साथ तालमेल बनाकर चलना बेहतर रहेगा। यदि आप किसी से कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। यदि बिजनेस में आपका किसी से कोई विवाद चल रहा था वह भी समाप्त होगा। अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। काम समय से पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। 

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप किसी नए काम को लेकर भाग दौड़ अधिक करेंगे। इसमें आप अपने भाइयों से मदद ले सकते हैं। किसी विवाद के बाद कार्यक्षेत्र में अपने विचारों से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। किसी कानूनी मामले में  आप अपने विरोधियों को आसानी से मात दे पाएंगे। आपके बिजनेस की कुछ योजनाएं गति पकड़ेंगी, जिनसे आपको अच्छा लाभ मिलेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आप किसी अजनबी पर भरोसा न करें। आप अपने मन की किसी बात को लेकर अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। पारिवारिक विवाद आपके लिए समस्या बन सकते हैं। आपके शत्रु भी आप पर हावी रहेंगे। आपका काम से मन थोड़ा उलझा रहेगा। आपका काम करने में मन कम लगेगा इसलिए आप कोई सही निर्णय नहीं ले पाएंगे। संभव हो तो किसी भी प्रकार के निर्णय से बचें। संतान को जिम्मेदारी देते समय अच्छे से विचार कर लें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। व्यापार में आपके काम बिगड़ सकते हैं जिस वजह से आप परेशान रह सकते हैं। आप अपने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को अनदेखा न करें, नहीं तो बाद में वह बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारियो से डांट खानी पड़ सकती है। आपको अपनी योजनाओं को पूरा करके आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा, नहीं तो कोई आपको धोखा दे सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से  माहौल खुशनुमा रहेगा। आपका कोई बड़ा व लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलेगी। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपके मन में कोई चिंता है तो वह भी दूर होगी। आप अपने से बड़ों का सम्मान करें। आप अपने मन में सकारात्मकता बनाए रखें। 

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करने के लिए अच्छा रहेगा। आप संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएगे। आप कही घूमने फिरने जाए, तो  वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। माताजी से आप अपने मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपके कुछ विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। 

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है। आपकी कोई पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है, इसलिए आप स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार में आप अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम रखें, नहीं तो आपसी लड़ाई झगड़े बढ़ सकते हैं। किसी को कोई भी सलाह सोच विचार कर ही दें।