57 लाख के गांजा समेत 2 तस्कर गिरफ्तार 

57 लाख के गांजा समेत 2 तस्कर गिरफ्तार 

महासमुंद। सिंघोड़ा पुलिस ने 2 तस्करों से 114 किलो गांजा बरामद किया है। पकड़े गए गांजे की कीमत 57 लाख रुपए बताई जा रही है। तस्कर कार में ओडिशा से गांजा लेकर राजधानी रायपुर खपाने ले जा रहे थे। पुलिस ने गांजा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत दोनों तस्करों को गिरफ्तार जेल भेज दिया है। 

जानकारी के अनुसार जिले के सिंघोड़ा अंतरराज्यीय सीमा पर स्थित चेक पोस्ट पर ओडिशा से रायपुर की ओर जा रही कार क्रमांक OD- 02 CG 2298 को रोका गया। कार में दो लोग सवार थे। नाम पता पूछने पर अपना नाम वृंदाबन दंडिया (32 वर्ष) और जोशोबंत दंडिया (23 वर्ष) बताया। दोनों ओडिशा के टेंतुलिगड़ा थाना टिकाबली जिला फुलबानी के रहने वाले हैं।

पूछताछ के दौरान दोनों पुलिस को गुमराह करते हुए गोलमोल जवाब देने लगे। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने कार की पीछे डिक्की में गांजा रखकर फुलबानी ओडिशा से रायपुर ले जाना बताया। डिक्की से 114 किलो गांजा मिला।