रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, श्री राम के जयकारों से गूंज उठा पूरा देश

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, श्री राम के जयकारों से गूंज उठा पूरा देश

अयोध्या। अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान पूरा हो गया है। दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर विशेष शुभ मुहूर्त में रामलला मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई. 

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आरती के साथ पूजा पूरी की। सुबह मंत्रोच्चार के साथ रामलला को मंत्रोच्चार के साथ जगाया गया। शुभ मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला की आंखों से पट्टी खोली गई. इसके बाद वैदिक मंत्रों के साथ मंगलाचरण हुआ। 10 बजे से शंख समेत 50 से ज्यादा वाद्य यंत्रों की मंगल ध्वनि के साथ प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू हुआ। दोपहर 12.29 बजे प्राण-प्रतिष्ठा की मुख्य विधि शुरू हुई। 84 सेकेंड में ही मूर्ति में प्राण स्थापना हो गई। प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान गर्भगृह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा RSS प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश की गवर्नर आनंदी बेन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे।