Video किरण सिंह देव भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष

भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष से शुरू हुआ राजनीतिक सफर

छत्तीसगढ़ को बीस साल बाद मिला सामान्य वर्ग से प्रदेश अध्यक्ष 

रायपुर . भाजपा ने सरगुजा के बाद अब बस्तर संभाग को साधा है। सरगुजा से छत्तीसगढ़ को मुख्यमंत्री देने के बाद अब भाजपा ने बस्तर संभाग से पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। भाजपा ने जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव को भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ को बीस साल बाद सामान्य वर्ग से प्रदेश अध्यक्ष मिला है। बीस साल पहले 2002 में रमन सिंह को भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था, जिनके नेतृत्व में पार्टी ने 2003 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। इसके साथ ही रमन सिंह प्रदेश के पहले निर्वाचित मुख्यमंत्री बने थे। बता दें कि किरण देव को मंत्री बनाए जाने की भी चर्चा थी। 2023 के चुनाव में जगदलपुर से विधायक चुने जाने के बाद किरण सिंह देव के मंत्री बनने की चर्चा थी, लेकिन भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष बनाकर उनके मंत्री बनने की चर्चा को विराम दे दिया है। पेशे से वकील किरण सिंह देव पिछले 30 साल से भाजपा से जुड़े हुए हैं। उनका राजनीतिक सफर 1998 से भारतीय जनता युवा मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष के पद से हुआ। इसके बाद वे भाजयुमो बस्तर जिला अध्यक्ष के साथ ही भाजपा के बस्तर जिला अध्यक्ष भी रहे हैं। रायपुर एयर पोर्ट पहुंचने पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया खुद अध्यक्ष रहे अरुण साव ने नए प्रदेश अध्यक्ष किरण देव गले लग कर बधाई दी ।