जन्मदिन पर बांटी खुशियां, वनवासी छात्रावास के बच्चों को दिया भोजन-उपहार

दिशा संस्था ने कुरूद में किया सेवा कार्यक्रम, बच्चों को मिले टी-शर्ट, चेस बोर्ड व मिठाई

जन्मदिन पर बांटी खुशियां, वनवासी छात्रावास के बच्चों को दिया भोजन-उपहार

भिलाई। संस्था ‘दिशा’ ने मंगलवार, 27 अक्टूबर को कुरूद स्थित सेवाभारती वनवासी बालक छात्रावास में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताया और उनके लिए भोजन, मिठाई, चेस बोर्ड एवं टी-शर्ट की व्यवस्था की।

कार्यक्रम का आकर्षण सदस्य सुजीत चक्रवर्ती का जन्मदिन रहा, जिन्होंने इसे आश्रम के बच्चों के साथ मनाते हुए दोपहर के भोजन व मिठाई की व्यवस्था की। कल्याण राय की ओर से सभी विद्यार्थियों को टी-शर्ट वितरित की गईं, जबकि जी. एस. संधू ने बच्चों को चेस बोर्ड भेंट किया। छात्रावास के कोषाध्यक्ष प्रकाश गरदे ने सदस्यों का स्वागत करते हुए बताया कि यहाँ प्रदेश के सुदूर आदिवासी बहुल इलाकों के 28 बच्चे रहते हैं, जो कक्षा 6वीं से 12वीं तक की पढ़ाई निकटवर्ती सरस्वती शिशु मंदिर में करते हैं। ‘दिशा’ की ओर से वरिष्ठ सदस्य शांतनु दासगुप्ता ने बच्चों को संबोधित कर आगामी दीपावली की शुभकामनाएँ दीं एवं उनके उज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में कल्याण राय, जी. एस. संधू, रामानुजन राजू, भास्कर देवनाथ, राजेश धारकर, शांतनु दासगुप्ता, एस. के. दशोरे, प्रदीप दास, जवाहर, अंजन रायचौधरी, मोहन गिरी, बापी दास, दुष्यंत तिवारी, के. सी. राव, अशोक निम्बरते तथा महिला सदस्यों में श्रीमती रीता दास व एलिस सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संस्था के सदस्यों ने कहा कि सेवा एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि निरंतर सामाजिक प्रतिबद्धता बननी चाहिए। ‘आपकी मुस्कान हमारा लक्ष्य’ संस्था का ध्येय वाक्य है। अंत में छात्रावास के सचिव विजय चौधरी ने ‘दिशा’ की इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया।