हुडको रवींद्र निकेतन में महालया अमावस्या पूजा का भव्य आयोजन

हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना में लिया हिस्सा, भोग-प्रसाद का हुआ वितरण

हुडको रवींद्र निकेतन में महालया अमावस्या पूजा का भव्य आयोजन

भिलाई। हुडको रवींद्र निकेतन द्वारा महालया अमावस्या पूजा का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। इस धार्मिक आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूजा-अर्चना कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। पूजा के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच भोग-प्रसाद का वितरण किया गया। भक्तों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति और आयोजन में सदस्यों एवं सहयोगकर्ताओं की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, सदस्यों और सहयोगकर्ताओं के प्रति हुडको रवींद्र निकेतन ने आभार व्यक्त किया। सामूहिक सहभागिता और धार्मिक आस्था से परिपूर्ण इस आयोजन ने क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण निर्मित किया।