30 फीट गहरे कुएं में मिली लाश, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

मोहन नगर क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति का शव कुएं से बरामद, SDRF टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद निकाला बाहर

30 फीट गहरे कुएं में मिली लाश, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति के कुएं में डूबने की सूचना कंट्रोल रूम को मिली। सूचना मिलते ही SDRF की रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।

करीब 30 फीट गहरे पानी से भरे कुएं में उतरकर जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद एक अज्ञात व्यक्ति का शव बाहर निकाला। इसके बाद शव को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मोहन नगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

जिला सेनानी नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर चलाए गए इस रेस्क्यू ऑपरेशन का नेतृत्व रेस्क्यू प्रभारी ईश्वर खरे ने किया। अभियान में SDRF के जवान चंद्रप्रताप, भूपेंद्र सिंह, थानेश्वर, राजेश यादव, रमेश, दिलीप, दिनेश, विनय और हेमराज मरावी शामिल रहे।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।