परफेक्ट इंस्पेक्शन सर्विसेज में विश्वकर्मा जयंती

भिलाई। 18 सितंबर को लाइट इंडस्ट्रियल एरिया भिलाई स्थित परफेक्ट इंस्पेक्शन सर्विसेज में विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। बंगाली समाज से जुड़े लोगों ने विभिन्न स्थानों पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और जिले व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। कंपनी संचालक एवं भिलाई बंगाली समाज के पूर्व अध्यक्ष डीके दत्त ने बताया कि सुबह से ही कारखानों, वर्कशॉप, दुकानों और घरों में पूजा की तैयारियां शुरू हो गई थीं। भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा कर कार्यक्षेत्र में सफलता, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की गई।
