कसौली पुलिस कैंप में चला "एक पेड़ मां के नाम" अभियान, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने किया पौधारोपण

दंतेवाड़ा जिले के कसौली पुलिस कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कैंप प्रभारी घनश्याम सिंह द्वारा उप पुलिस महानिरीक्षक राजेश कुकरेजा एवं पुलिस अधीक्षक गौरव राय के मार्गदर्शन में किया गया।

इस अवसर पर विधायक चैतराम अटामी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सोनी, जनपद पंचायत अध्यक्ष शकुंतला भास्कर, कसौली सरपंच शैलेश अटामी सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, जवानों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा एक-एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ पुलिस, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होता है। साथ ही समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश भी पहुंचता है।
कार्यक्रम के अंत में कैंप प्रभारी घनश्याम सिंह ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए अभियान को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।
