मंकी रिजॉर्ट के पीछे चल रहा था जुआ फड़, पुलगांव पुलिस ने 15 जुआरियों को दबोचा, ₹4.34 लाख की संपत्ति जब्त

मंकी रिजॉर्ट के पीछे चल रहा था जुआ फड़, पुलगांव पुलिस ने 15 जुआरियों को दबोचा, ₹4.34 लाख की संपत्ति जब्त

दुर्ग। अवैध जुए के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए दुर्ग पुलिस ने पुलगांव थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। मंकी रिजॉर्ट गोकुलधाम के पीछे संचालित जुआ फड़ पर छापेमारी कर पुलिस ने 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नगदी, ताश की गड्डियां, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन सहित कुल ₹4.34 लाख की संपत्ति जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार, थाना पुलगांव को सूचना मिली थी कि मंकी रिजॉर्ट के पीछे कुछ लोग अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 15 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

आरोपियों के खिलाफ थाना पुलगांव में अपराध क्रमांक 530/2026 दर्ज कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 एवं 4 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने मौके से ₹1.82 लाख नकद, 52 पत्ती ताश, 12 मोटरसाइकिल, 17 टच स्क्रीन मोबाइल और 2 कीपैड मोबाइल जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत ₹4.34 लाख बताई गई है।

आरोपी का नाम :

1. सोनू चौहान, उम्र 35 वर्ष, निवासी डिपरापारा, दुर्ग।

2. फिरोज खोखर, उम्र 40 वर्ष, निवासी कसारीडीह, दुर्ग।

3. शब्बीर खान, उम्र 40 वर्ष, निवासी तकियापारा, दुर्ग।

4. मोहम्मद जावेद, उम्र 43 वर्ष, निवासी तकियापारा, दुर्ग।

5. मोहम्मद जुनैद, उम्र 36 वर्ष, निवासी तमेरपारा, दुर्ग।

6. पारस चंद्राकर, उम्र 43 वर्ष, निवासी विवेकानंद नगर, बोरसी, दुर्ग।

7. अजीम अहमद, उम्र 42 वर्ष, निवासी तकियापारा, दुर्ग।

8. मोहम्मद जमील, उम्र 35 वर्ष, निवासी गंजपारा, दुर्ग।

9. एकांत साहू, उम्र 32 वर्ष, निवासी केलाबाड़ी, दुर्ग।

10. जमील खान, उम्र 42 वर्ष, निवासी केलाबाड़ी, दुर्ग।

11. शिवा साहू, उम्र 26 वर्ष, निवासी कसारीडीह, दुर्ग।

12. मृत्युंजय चंद्राकर, उम्र 35 वर्ष, निवासी कसारीडीह, दुर्ग।

13. साहिद, उम्र 33 वर्ष, निवासी लुचकीपारा, दुर्ग।

14. चंद्रपाल यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी कसारीडीह, दुर्ग।

15. प्रकाश देवांगन, उम्र 44 वर्ष, निवासी केलाबाड़ी, दुर्ग।