भिलाई में ट्रकों की बैटरी चुराने वाले 6 गिरफ्तार, 2 लाख की 19 बैटरियां बरामद
बीएसपी क्षेत्र, बोरिया गेट और चाइना मार्केट के आसपास खड़े ट्रक-ट्रेलर थे निशाने पर, दोपहिया वाहन भी जब्त












भिलाई। ट्रकों और ट्रेलरों से बैटरी चोरी करने के मामले में भिलाई भट्ठी पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 19 बैटरियां बरामद की गई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये है। पुलिस ने चोरी की वारदात में इस्तेमाल की गई एक स्कूटी और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। सभी आरोपियों को 16 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, एचटीसी प्राइवेट कंपनी के ट्रक क्रमांक CG 04 NJ 2317 को 14 अक्टूबर को सेक्टर-1 स्थित मुर्गा चौक के पास ओवरब्रिज के नीचे खड़ा किया गया था। अगले दिन ट्रक की जांच करने पर उसमें लगी बैटरी गायब मिली। इसके बाद ट्रक से बैटरी चोरी होने की शिकायत थाना भिलाई भट्ठी में दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध चोरी की बैटरियां बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। इस आधार पर पुलिस टीम ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ और विवेचना में बीएसपी क्षेत्र के मेन गेट जाने वाले मार्ग, बोरिया गेट और चाइना मार्केट के आसपास खड़े ट्रकों तथा ट्रेलरों से बैटरियां चोरी करने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने मामले में अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ की। आरोपियों से मिली जानकारी और उनकी निशानदेही पर कुल 19 बैटरियां बरामद की गईं। इनकी कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी क्रमांक CG 07 CJ 1689 और मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 BD 0749 जब्त की गई।
आरोपी का नाम
1. वेदप्रकाश शुक्ला उर्फ मुलायम, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम हालपुर बालापुर, थाना बांसडीह, जिला बलिया, उत्तर प्रदेश; वर्तमान पता विश्व बैंक कॉलोनी, शीतला तालाब के पास, भिलाई, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग।
2. आदर्श सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, शीतला तालाब के पास, उमदा, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग।
3. जसबीर सिंह, उम्र 52 वर्ष, निवासी एमआईजी 19/10, के.एच. मेमोरियल स्कूल के पास, जवाहर नगर, जामुल, थाना जामुल, जिला दुर्ग।
4. अरविन्द सोनकर उर्फ बाहूबली, उम्र 26 वर्ष, निवासी टाटा लाइन, क्वार्टर नंबर 43ए, कैम्प-02, भिलाई, थाना छावनी, जिला दुर्ग।
5. लुकेश कुमार ओगरे, उम्र 28 वर्ष, निवासी एलआईजी 384, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, उमदा, भिलाई, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग।
6. विकास, उम्र 30 वर्ष, निवासी एलआईजी 99, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, उमदा, भिलाई, जिला दुर्ग।
