भिलाई में पंजाब बार के बाहर खूनी विवाद, दो भाइयों पर चाकू और बीयर बोतल से जानलेवा हमला

भिलाई। शहर में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वैशाली नगर थाना क्षेत्र स्थित पंजाब बार के बाहर देर रात विवाद के बाद 3 से 4 युवकों ने दो भाइयों पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने बीयर की बोतल और धारदार हथियार से हमला किया, जिसमें दोनों युवक घायल हो गए। पुलिस ने धारा 115(2)-BNS, 118(1)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है।

प्रार्थी ज्ञानेश साहू उर्फ आकाश ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 18-05-2026 के रात्रि करीबन 11-30 बजे पंजाब बार में अपने बडे़ भाई आशीष साहू एवं पप्पू साहू के साथ गए थे। बड़ा भाई आशीष साहू कुछ समय के लिये पंजाब बार के बाहर गया और कुछ देर बाद भागते हुए आया। उसके पीछे 03, 04 अज्ञात लडके मेरे भाई को मारते हुये अंदर की ओर आये जिसे बीच बचाव करने पर उन अज्ञात 03, 04 लडको के द्वारा मा बहन की गंदी गंदी गाली देते हुये एवं जान से मारने की धमकी देते हुये बीयर की कांच की बोतल और किसी धारदार वस्तु से मारपीट किये मारपीट करने से मुझे सिर ,हाथ, बाये पैर, सीना एवं पीठ मे तथा मेरे भाई आशीष साहू को उन लड़को के द्वारा बीयर की कांच की बोतल से गले के नीचे एवं पीठ मे मारकर चोट पहुचाये है।

