IPL सट्टा गिरोह पर पाटन पुलिस की कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार, 73 हजार जब्त

IPL सट्टा गिरोह पर पाटन पुलिस की कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार, 73 हजार जब्त

दुर्ग। पाटन थाना क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टा एप के जरिए आईपीएल मैचों पर दांव लगाने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने घेराबंदी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से नगदी व मोबाइल फोन सहित कुल 73 हजार रुपये जब्त किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाजार चौक स्थित मछली मार्केट के पास कुछ लोग मोबाइल एप के जरिए अवैध रूप से आईपीएल क्रिकेट मैचों पर सट्टा चला रहे हैं। सूचना के बाद थाना पाटन और एसीसीयू दुर्ग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए चार संदिग्धों को पकड़ लिया।

जांच में सामने आया कि आरोपी “सायलेंट 777” ऐप के माध्यम से सट्टा खेल और खिलवा रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पिछले करीब 15 दिनों से ऑनलाइन लिंक खरीदकर आईपीएल मैचों में दांव लगवा रहे थे।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 और 7 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।

गिरफ्तार आरोपी:

करन देवांगन (23), निवासी सुभाष चौक, पाटन

उत्तम निषाद (29), निवासी शांति नगर, भिलाई-3

गोपाल निषाद (27), निवासी ग्राम अटारी, पाटन

लोकेश उर्फ अरमान यादव (29), निवासी ग्राम अटारी, पाटन

जब्त सामग्री:

नगदी 10,000 रुपये

4 मोबाइल फोन (कीमत लगभग 63,000 रुपये)