धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

वैशाली नगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 18 वर्षीय आरोपी से हथियार जब्त

धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

भिलाई। सार्वजनिक स्थान पर राहगीरों को धमकाकर दहशत फैलाने वाले एक युवक को वैशाली नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक धारदार हथियार भी बरामद किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार 25 अप्रैल 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जवाहर नगर स्थित इंदिरा गांधी कॉलेज के पास एक युवक धारदार हथियार लहराकर आम लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

पुलिस को देखते ही आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम नमन कुमार साव (18 वर्ष), निवासी शास्त्री नगर कैम्प-1, थाना छावनी बताया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त एक धारदार हथियार जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 154/2026 के तहत धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सार्वजनिक स्थान पर लोगों में भय और दहशत फैलाने के इरादे से इस तरह की हरकत कर रहा था।