प्लेबैक सिंगर प्रणय मजूमदार 15 को देंगे लाइव प्रस्तुति


भिलाई। बंगाली नव वर्ष के अवसर पर भिलाई बंगाली समाज द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 15 अप्रैल बुधवार को शाम 7:30 बजे से ओपन एयर थिएटर सिविक सेंटर में किया गया है। इस खास मौके पर सुपर सिंगर सीजन-3 के विजेता, सारेगामापा फेम प्लेबैक सिंगर प्रणय मजूमदार अपनी लाइव प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सांस्कृतिक संध्या का आनंद लें और नव वर्ष का स्वागत उत्साह के साथ करें।


