सायबर धोखाधड़ी रैकेट का दुर्ग पुलिस ने किया भंडाफोड़, 22 खातों में 11 लाख का ट्रांजैक्शन, 16 आरोपी गिरफ्तार

सायबर धोखाधड़ी रैकेट का दुर्ग पुलिस ने किया भंडाफोड़, 22 खातों में 11 लाख का ट्रांजैक्शन, 16 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। मोहन नगर पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी से जुड़े एक बड़े बैंक फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फर्जी बैंक खातों के जरिए करीब 11 लाख रुपये साइबर ठगी से हासिल रकम को आगे बढ़ाने में इस्तेमाल किए थे।

पुलिस के अनुसार गृह मंत्रालय के भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के समन्वय पोर्टल से एक अलर्ट मिला। इसके अनुसार कर्नाटक बैंक की मोहन नगर शाखा में 22 बैंक खातों में संदिग्ध लेनदेन मिला। जांच में पता चला कि इन खातों का उपयोग साइबर क्राइम से मिली रकम को खर्च करने और आगे भेजने में किया जा रहा था। पुलिस ने मामले में 3 नवंबर 2025 को अपराध दर्ज किया। इसके बाद आरोपियों की पहचान की गई और एक-एक कर सभी को पकड़ा गया। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। गिरफ्तार लोगों में शहर के अलग-अलग इलाकों के युवक शामिल हैं। कुछ आरोपी अपने नाम पर खोले खातों को साइबर ठगों को कमीशन पर देते थे। इसके माध्यम से लाखों रुपये इन खातों में जमा होते रहे। मोहन नगर पुलिस की टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए एक ही केस में 16 लोगों को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क को तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि इस तरह के खातों का इस्तेमाल साइबर गैंग अक्सर मनी फ्लो छिपाने के लिए करते हैं।

पुलिस ने कलविंदर सिंह  उम्र 44 साल निवासी बाबादीप सिंह नगर वैशाली नगर भिलाई, चौहान जीवन उम्र 32 निवासी हाउसिंग बोर्ड कोहका थाना सुपेला भिलाई, निधि बघेल उम्र 22 साल निवासी सारथी मोहल्ला दुर्ग, लालकृष्ण साहू  उम्र 23 साल निवासी आजाद चौक रामनगर सुपेला भिलाई, राहुल यादव उम्र 30 साल निवासी राजीव नगर सुपेला भिलाई, पंकज चौबे उम्र 31 साल निवासी सेक्टर-1 भिलाई, अकुंर सोनी उम्र 20 वर्ष  निवासी जोन-01 खुर्सीपार भिलाई। पायल सोनी उम्र 22 साल निवासी जोन-01 खुर्सीपार भिलाई, राज सिंह उम्र 27 साल निवासी सेक्टर 11 खुर्सीपार भिलाई। राहुल कुमार जयसेल उम्र 36 साल निवासी बापु नगर खुर्सीपार भिलाई, उज्जवल सिंह  उम्र 26 साल निवासी  सेक्टर 11 जोन 01 खुर्सीपार भिलाई, पंकज टंडन उम्र 21 साल निवासी कुंदरा पारा, वार्ड 53 थाना पद्मनाभपुर दुर्ग, हेमंत दलाई  उम्र 20 साल निवासी कैम्प 01 शांति पारा थाना छावनी भिलाई, रामअवतार यदु उम्र  26 वर्ष कंडरापारा दुर्ग, मुकुन्द सेन  उम्र 58 साल निवासी स्टेशन मरोदा थाना नेवई और राम दुबे उम्र 22 साल निवासी कण्डरापारा थाना दुर्ग को गिरफ्तार करते हुए रिमांड पर भेजा है।