वैशाली नगर कालीबाड़ी भिलाई में सर्वजनिक दुर्गा पूजा 2025 का भव्य आयोजन

भिलाई। वैशाली नगर कालीबाड़ी में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक आयोजित हो रही सर्वजनिक दुर्गा पूजा का आकर्षक पूजा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इस आयोजन में पूरे पांच दिनों तक भक्तिमय और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। वहीं 28 सितंबर को बच्चों एवं महिलाओं द्वारा डांस, सिंगिंग और बांग्ला नाटकों की प्रस्तुति दी जाएगी।
प्रेसिडेंट श्यामल मुखर्जी और जनरल सेक्रेटरी अभिजीत साहा ने बताया कि पहले दिन महाष्टमी 28 सितंबर को सुबह 8:30 बजे शष्टी पूजा से आरंभ होगा। इसके बाद 9:30 बजे पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी और शाम 7:30 बजे देबीर आमंत्रण एवं अधिवास की विधि संपन्न होगी। दूसरे दिन महा सप्तमी 29 सितंबर को सुबह 8:30 बजे सप्तमी पूजा होगी, तत्पश्चात 11:45 बजे पुष्पांजलि और दोपहर 1 बजे महा भोज का आयोजन होगा। तीसरे दिन महा अष्टमी (30 सितंबर) के दिन पूजा कार्यक्रम सुबह 8 बजे महा अष्टमी पूजा से प्रारंभ होगा।
इसके बाद 11 बजे पुष्पांजलि, 1:21 बजे संधि पूजा प्रारंभ, 1 बजे महा भोज, 1:45 बजे बलिदान और 2:09 बजे संधि पूजा समापन किया जाएगा। चौथे दिन महा नवमी 1 अक्टूबर को सुबह 7 बजे महा नवमी पूजा होगी, तत्पश्चात 8 बजे पुष्पांजलि एवं 1 बजे महा भोज आयोजित किया जाएगा। अंतिम दिन महा दशमी 2 अक्टूबर को सुबह 7 बजे महा दशमी पूजा से पूजा कार्यक्रम शुरू होगा। सुबह 8 बजे पुष्पांजलि और 11:45 बजे सिंदूर उत्सव का आयोजन होगा। यह भव्य आयोजन दुर्गा माँ की महिमा का अनुभव कराता है और सामूहिक भक्ति एवं सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक है।