कुएं में मिली महिला और एक बच्चे की लाश, कपड़े से बंधे थे दोनों शव
दुर्ग। पाटन ब्लाॅक के अमलेश्वर से लगे ग्राम खम्हरिया में अलग-अलग दो कुएं में दो लोगों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना अमलेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस शव की पहचान करने में जुटी है।

जानकारी के अनुसार कुएं से तेज बदबू आ रही थी। गांव वालों ने पास जाकर देखा तो कपड़े से बंधे दो शव पानी में तैर रहे थे। घटना की सूचना के बाद दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल खुद मौके पर पहुंचे। पुलिस की टीम ने दोनों कुएं से शव को निकाल लिया है। एक शव 10 से 12 वर्ष के बच्चे का है। वहीं, दूसरा शव 30-35 वर्ष की महिला का बताया जा रहा है। दोनों लाश तीन से चार दिन पुरानी बताई जा रही है। दोनों ही शव अलग-अलग कुएं में थे जो आपस में लगभग 35 से 40 मीटर की दूरी पर है। हालांकि अभी दोनों मृतक कौन है, इसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से मृतकों के संबंध में पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस आशंका जता राही है कि आरोपियों ने महिला और बच्चे का पहले मर्डर किया होगा, फिर दोनों के शव को कपड़े से बांधकर कुएं में फेंक दिया।