चन्ना केशवलू के नेतृत्व में भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत महिलाओं का किया गया सम्मान
विश्व महिला दिवस पर भिलाई इस्पात मज़दूर संघ यूनियन की पहल

भिलाई। आज 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भिलाई इस्पात मज़दूर संघ यूनियन द्वारा भिलाई इस्पात मज़दूर संघ के महामन्त्री चन्ना केशवलू के नेतृत्व में भिलाई इस्पात मज़दूर संघ यूनियन के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत मातृ शक्ति,महिलाओं का विभिन्न विभागों में जाकर सम्मान एवं अभिनंदन किया। भिलाई इस्पात मज़दूर संघ नारी शक्ति वंदन महिला सशक्तिकरण के साथ ही महिलाओं द्वारा राष्ट्र व सशक्त समाज के लिए भी संकल्पित है।
महामन्त्री चन्ना केशवलू ने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हमारे समाज और राष्ट्र को और अधिक सशक्त बनाने हेतु हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही मातृशक्ति के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का दिन है। आज महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण का संकल्प लेने का दिन है। इस शुभ अवसर पर भिलाई इस्पात मज़दूर संघ समस्त नारीशक्ति का पुन: अभिनंदन एवं वंदन करता है। महिला दिवस सम्मान समारोह कार्यक्रम को सफल बनाने में भिलाई इस्पात मज़दूर संघ के महामंत्री चन्ना केशवलू,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सन्नी ईपपन, आई पी मिश्रा, डिल्ली राव, जगजीत सिंह, सुधीर कुमार गडेवाल, संयुक्त महामन्त्री वशिष्ठ वर्मा,अनिल गजभिये, जोगिंदर कुमार, गौरव कुमार, भूपेन्द्र बंजारे, सचिव ए वेंकट रमैया, पूरन लाल साहू, अखिलेश उपाध्याय, संजय कुमार साकुरे, संतोष सिंह, भागीरथी चन्द्राकर,राजीव सिंह, बिभाष सिन्हा, प्रमोद कुमार राय, विवेक सिंह, बल्लू यादव, अनुप राय, वीरेंद्र गोस्वामी, भानु प्रताप साहू, मिर्ज़ा आलम, विवेक कुमार सिंह, प्रशांत सीर सागर सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।