पास्टर बजिंदर सिंह के खिलाफ अपराध दर्ज, युवती ने लगाया यौन उत्पीड़न सहित कई गंभीर का आरोप
पंजाब। पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आई है। 22 वर्षीय पीड़िता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पास्टर बजिंदर पर कई गंभीर आरोप लगाया है। युवती ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि स्वयंभू ईसाई पैगम्बर बजिंदर सिंह ने उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। कपूरथला पुलिस ने पैगम्बर बजिंदर सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न, पीछा करने और आपराधिक धमकी देने के आरोप में आईपीसी की धारा 354-ए, 354-डी और 506 के तहत एफआईआर दर्ज की है। वहीं पास्टर बलजिंदर सिंह का कहना है कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप झूठे हैं। उनका दावा है कि लड़की 'बुरी आत्मा' से पीड़ित थी, उसे दौरे पड़ते थे और वह प्रार्थना के लिए उनके पास आती थी।