भिलाई में दो गुटों के बीच चाकूबाजी, एक युवक गंभीर

भिलाई में दो गुटों के बीच चाकूबाजी, एक युवक गंभीर

भिलाई। भिलाई में दो गुटों के बीच चाकूबाजी का मामला सामने आया है। इसमें एक युवक गंभीर है। उसे अस्प्ताल में भर्ती कराया गया है। मामला छावनी थाना क्षेत्र के कैम्प-1 शास्त्री नगर का है।

जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय गोपी तिवारी कैंप 1 शास्त्री नगर भिलाई का निवासी है। 25 फरवरी की रात गोपी तिवारी मुन्ना होटल के पास खड़ा था। उसी दौरान वहीं के रहने वाले रवि तिवारी और उसका भाई वहां पहुंचे और गोपी से बहस करने लगे। बहस हाथापाई में बदल गई। इसी दौरान रवि तिवारी ने चाकू निकालकर गोपी पर कई वार कर दिए। अधिक खून बहने के कारण गंभीर रूप से घायल गोपी खून से लथपथ वहीं गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी तुरंत मौके से फरार हो गए। उसके मित्र मंगल सिंह ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच की तो पाया कि उस पर चाकू से कई वार किए गए थे, जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस जानकारी मिलते ही तुरंत अस्पताल पहुंची। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे दुर्ग जिला अस्पताल रेफर कर दिया।