पंचायत चुनाव: दुर्ग जिले में दोपहर 12 बजे तक मात्र 28.12% मतदान

दुर्ग। दुर्ग जिले में पंचायत चुनाव के तहत दापहर 12 बजे तक मात्र 28.12% मतदान हुआ है। कार्यालय रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) जनपद पंचायत दुर्ग से मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग जिले के 73 पंचायतों में सरपंच और पंद पद के लिए चुनाव हो रहा है। यहां कुल् मतदाताओं की संख्या 162846 है, जिसमें 80740 पुरूष, 82102 महिलाएं और 4 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। दोपहर 12 बजे तक 22406 पुरूष, 23378 महिलाएं और एक तृतीय लिंग मतदाता ने मतदान का प्रयोग किया है।