वैशाली नगर जोन के 142 सफाई कर्मचारियों को नहीं मिला दिसंबर माह का वेतन, 4 माह से न्याय पाने भटक रहे सफाई कामगार

भिलाई नगर निगम में सफाई कामगारों के बकाया वेतन पर चुप्पी की साजिश

वैशाली नगर जोन के 142 सफाई कर्मचारियों को नहीं मिला दिसंबर माह का वेतन, 4 माह से न्याय पाने भटक रहे सफाई कामगार

भिलाई। भिलाई नगर निगम में जोन 2 वैशाली नगर के  142 सफाई कामगारों को दिसंबर 2022 का  वेतन भुगतान तकरीबन 10 लाख रुपेय  चार माह बीत जाने के बाद भी  नहीं हो पाया हैं।  ज्ञात हो कि विगत जनवरी 2022 से दिसंबर 2022 तक सफाई का ठेका एजेंसी पी. व्ही रमन मेमर्स को दिया गया था। ठेका एजेंसी ने दिसंबर 2022 का वेतन भुगतान जोन 2 वैशाली नगर के 142 कामगारों को नहीं किया है। इसे लेकर पिछले चार माह से कामगार एवं नगरीय निकाय जनवादी सफाई कामगार यूनियन छग मुक्ति मोर्चा मजदूर कार्यकर्ता समिति द्वारा निगम प्रशासन, जिला कलेक्टर, सहा श्रमायुक्त दुर्ग को लगातार पत्र के माध्यम से सूचित किया जा चूका हैं। विडंबना है कि पिछले चार माह से निगम प्रशासन द्वारा कामगारों के वेतन भुगतान को लेकर ठोस निर्णय नहीं ले पा रही हैं। वहीं अगर कामगार खिलाफ  विरोध प्रदर्शन करे तो उन्हें काम से निकालने की धमकी दी जाती है। यूनियन द्वारा इस पूरे मामले को लेकर निगम प्रशासन के खिलाफ, छग नगरीय निकाय प्रशासन से शिकायत की बात कही गई है।
यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष जयप्रकाश नायर ने बताया कि ठेकेदार पीव्ही रमन द्वारा झुठा कागजात सहा श्रमायुक्त दुर्ग कार्यालय में जमा कर बताया गया हैं कि एजेंसी द्वारा कामगारों का सभी जोन में वेतन दिया जा चूका हैं। जबकि निगम प्रशासन स्पष्ट पता हैं कि जोन 2 वैशाली नगर के 142 कामगारों का दिसम्बर 2022 का वेतन भूगतान नहीं हुआ है। इसे लेकर निगम आयुक्त एवं स्वास्थ्य अधिकारी से चर्चा की जा चुकी हैं। निगम प्रशासन द्वारा इस भुगतान को किये जाने की बात भी कहीं जा चूकी हैं लेकिन चार माह बीत जाने के बाद भी सफाई कामगारों को वेतन नहीं मिल पाया है।