बीएसपी स्कूल के ग्राउंड में हवाई फायर करने वाले अवतार सिंह भट्ठा गिरफ्तार

बीएसपी स्कूल के ग्राउंड में हवाई फायर करने वाले अवतार सिंह भट्ठा गिरफ्तार

भिलाई।  थाना भिलाई नगर क्षेत्र स्थित सेक्टर 08 बी एस पी स्कूल  ग्राउंड मे हवाई फायर करने वाले वाले आरोपी को भिलाई नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अवतार सिंह भट्ठा पिता स्व. दर्शन सिंह भट्ठा उम्र 46 साल निवासी स्वरुप टाकिज के पास दुर्ग को एक 315 रायफल 03 जिन्दा कारतुस एवं 05 खाली कारतुस सहित गिरफ्तार किया गया है।  आरोपी अपने लायसेंसी रायफल से हवाई फायर करना बताया जिसे शस्त्र लायसेंस अनुज्ञा के उल्लंघन का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

भिलाई नगर सीएसपी निखिल राखेचा से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 04.06.2023  को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ की  सेक्टर 8 बी.एस.पी स्कूल ग्राउंड मे एक व्यक्ति रायफल  से फायरिंग कर रहा है l सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहो के सेक्टर 8 बी.एस.पी स्कूल पहुच कर घेराबंधी कर एक व्यक्ति जो 315 का रायफल लिये खडा था एवं नीचे  जमीन पर 5 खाली खोखा पडा था पकडकर नाम पता पूछने पर अपना नाम अवतार सिंह भट्टा  पिता स्व. दर्शन सिंह उम्र 46 वर्ष साकिन. स्वरूप टाकीज के पास दुर्ग जिला दुर्ग (छ.ग) का होना बताया। आरोपी अपने लायसेंसी बंदुक से हवाई फायर करना बताने पर आरोपी का कृत्य शस्त्र लाईसेंस अनुज्ञप्ति के नियम एवं शर्तो का  उलंघन करने का अपराध धारा 30 आर्म्स एक्ट के तहत थाना भिलाई नगर में अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है | 
 उक्त कार्यवाही मे सउनि. गुप्तेश्वर यादव प्र. आर. प्रेम कुमार सिंह क्र. 434, आर. अनिल गुप्ता क्र. 271, आर. हेमेन्द्र कुर्रे क्र. 1426 , आर. 1604 अमित वर्मा , आर. 1592 गजेन्द्र कुमार साहू की भुमिका महत्वपूर्ण रही।